
नववर्ष आगमन और क्रिसमस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रतनपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 24 दिसंबर को सूचना मिली कि मेलाभाठा रतनपुर एवं खण्डोबा मंदिर के पास दो युवक सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं और उत्पात मचा रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर उनके निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई, जहां मेलाभाठा से गणेश कुमार सूर्यवंशी एवं खण्डोबा मंदिर के पास से आकाश यादव उर्फ बुगलू को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पास से धारदार चाकू जप्त कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।




