मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में 187 करोड़ के 23 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन सड़क, जलापूर्ति, आवास और शहरी सुविधाओं को मिला विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के फुंडहर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम क्षेत्र के कुल 186 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित 23 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 17 कार्यों का भूमिपूजन और छह कार्यों का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने सिंदूर पथ, अटल परिसर, बॉक्स क्रिकेट पिच, कामकाजी महिला छात्रावास, टेक्नीकल टॉवर, नवीन जलागार, नालंदा परिसर, गौरवपथ, पीएम ई-बस डिपो, पाइपलाइन विस्तार, सड़क सुदृढ़ीकरण, नाली व ड्रेनेज जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के हितग्राहियों को भवन निर्माण अनुज्ञा पत्र और पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किए गए, जिससे शहरी विकास के साथ-साथ आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलने का रास्ता प्रशस्त हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles