बार-बार नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस सख्त, लाइसेंस निलंबन और वाहन ब्लैकलिस्ट से सड़क सुरक्षा को मिल रही मजबूती।

बिलासपुर। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। खासतौर पर बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, ऐसे वाहन चालक जो बार-बार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, उन पर अब सिर्फ चालान ही नहीं, बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है। इसके लिए संबंधित मामलों का प्रतिवेदन आरटीओ विभाग को भेजा जा रहा है आरटीएमएस रोड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से दर्ज हो रहे मामलों की समीक्षा की जा रही है जिन प्रकरणों में लाइसेंस निरस्त या निलंबन का प्रावधान है उन्हें नियमों के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है

ताकि आदतन नियम तोड़ने वालों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेलाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया के साथ-साथ संबंधित वाहनों को ब्लैकलिस्ट भी किया जा रहा है इसका उद्देश्य यह है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन दोबारा सड़क पर लापरवाही न बरत सकें और उन्हें नियमों का पालन करने के लिए मजबूर किया जा सके। आंकड़ों की बात करें तो अब तक करीब 2 हजार से अधिक मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए आरटीओ को प्रतिवेदन भेजे जा चुके हैं। वहीं, इस वर्ष जुलाई माह तक 29 हजार से ज्यादा मामलों में वाहनों को ब्लैकलिस्ट करने के लिए जानकारी आरटीओ विभाग को दी गई है, जिस पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद लोगों को डराना नहीं, बल्कि सड़क पर सुरक्षित माहौल बनाना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही न केवल उनकी, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles