26.7 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

तारबाहर में फिर आगजनी, सीएमडी चौक स्थित जैन प्लाजा में लगी भीषण आग एक ही दिन में दूसरी घटना, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

तारबाहर थाना क्षेत्र के सीएमडी चौक स्थित जैन प्लाजा में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। शुरुआत में आग मामूली थी, लेकिन देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खास बात यह रही कि इसी दिन क्षेत्र में आगजनी की यह दूसरी बड़ी घटना है।आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। रिहायशी क्षेत्र में स्थित प्लाजा में आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास की दुकानों और इमारतों को एहतियातन खाली कराया गया। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं ने रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles