31.3 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सक्रिय पहल कैलेंडर विमोचन से ‘मन की बात’ तक विकास और जागरूकता का संदेश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का विमोचन किया। ‘महतारी गौरव वर्ष’ और सशक्त छत्तीसगढ़ की थीम पर आधारित इस कैलेंडर में महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।इसके बाद मुख्यमंत्री जशपुर जिले के फरसाबहार पहुंचे, जहां उन्होंने फरसाबहार, कुनकुरी और मनोरा में पोषण पुनर्वास केंद्रों का शुभारंभ किया और निर्माणाधीन सत्य साईं मातृत्व-शिशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।साथ ही जशपुर के शासकीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन, एसईसीएल और ईडीसीआईएल के बीच एमओयू कराया गया,

जिसके तहत 206 इंटरएक्टिव पैनल लगाए जाएंगे।मुख्यमंत्री श्री साय पेंशनर सम्मेलन में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने पेंशनरों को समाज की धरोहर बताते हुए उनके अनुभव को शासन के लिए अमूल्य बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया गया। वहीं, बाल विवाह मुक्त जशपुर अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर उन्होंने बाल विवाह को बच्चों के भविष्य के लिए घातक बताया।इसी दिन मुख्यमंत्री श्री साय ने जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम की 129वीं कड़ी सुनी। प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने, स्वास्थ्य जागरूकता, एंटीबायोटिक के संयमित उपयोग और फिट इंडिया मूवमेंट का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ देश को जोड़ने वाला प्रेरक कार्यक्रम है, जो जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles