31.3 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

संदिग्ध मौत से सनसनी,शराब पार्टी के बाद युवक की मौत दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप

सरकंडा थाना क्षेत्र के जबड़ापारा, त्रिवेणी नगर इलाके में एक युवक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतक के परिजनों ने उसके दोस्तों पर बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शुरुआत में पुलिस ने सहयोग का भरोसा दिया, लेकिन अब मामले को हल्के में लिया जा रहा है।मृतक की पहचान ओंकार प्रसाद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, दो दिन पहले रात करीब 10 बजे ओंकार अपने तीन दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद एक युवक मौके से चला गया, जबकि ओंकार दो अन्य दोस्तों के साथ वहीं रह गया।कुछ देर बाद परिजनों को फोन कर सूचना दी गई कि ओंकार अधमरी हालत में पड़ा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ओंकार गंभीर रूप से घायल था। उसके शरीर, छाती और जबड़े पर चोट के स्पष्ट निशान थे। 112 की मदद से उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि ओंकार की आरोपियों से पुरानी दुश्मनी थी और पिछले तीन-चार महीनों से विवाद चल रहा था। डॉक्टरों द्वारा शराब के नशे में हादसा होने की बात कहे जाने पर भी परिजन इस थ्योरी को सिरे से खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित मारपीट है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles