
जांजगीर-चांपा पुलिस ने वर्ष 2022 में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को आरोपियों के कब्जे से हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद किया है। आरोपियों ने शादी का झांसा देकर बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाया और उनके साथ अनाचार किया था।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई कार्रवाई में आरोपियों रवि और महेंद्र दोनों निवासी कन्नौज, यूपी को गिरफ्तार कर आईपीसी के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। शिवरीनारायण पुलिस एवं साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता मिली।




