कोनी पुलिस का सख्त एक्शन आपराधिक प्रवृत्ति के 2 बदमाशों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई

थाना कोनी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोनी पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति के बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लगातार अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का अभियान जारी है।इसी क्रम में प्राप्त सूचना के आधार पर कोनी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दो बदमाशों पर बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई किसी भी संभावित अपराध को रोकने के लिए की गई है।प्रतिबंधित आरोपियों में राकेश पाण्डेय निवासी बॉम्बे आवासपारा छोटी कोनी तथा प्रकाश ध्रुव निवासी बॉम्बे आवासपारा छोटी कोनी शामिल हैं। कोनी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles