32.7 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

भूपेश बघेल का बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पर हमला, शासकीय धन के दुरुपयोग का आरोप। सनातन धर्म और अंधविश्वास पर सियासी तकरार, कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर तीखा बयान दिया है। सोमवार को बिलासपुर पहुंचने पर मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री को “पलकों में बैठाकर” लाया जा रहा है और इसके लिए शासकीय पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री पत्रकारों के खिलाफ बेतुके बयान देते हैं और पूर्व में भगवान राम को लेकर भी अपशब्द कह चुके हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनौती देते हुए कहा कि चाहे धीरेंद्र शास्त्री हों या कथावाचक प्रदीप मिश्रा, यदि वे बिना चंदा लिए कार्यक्रम करें तो किसी को कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अनेक संत और कथावाचक हैं, जिनके माध्यम से धार्मिक प्रवचन कराए जा सकते हैं।सनातन धर्म के मुद्दे पर भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव पर भी निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि “वे कौन से सनातनी हैं, क्या छत्तीसगढ़ में सनातन का ठेका अरुण साव ने ले रखा है?” उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कथावाचक धर्म की आड़ में अंधविश्वास फैला रहे हैं, जिन पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।इसके साथ ही भूपेश बघेल ने राज्य में कानून व्यवस्था पर भी चिंता जताई और कहा कि जनता द्वारा कानून को अपने हाथ में लेना गंभीर विषय है, जिस पर सरकार को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles