
थाना जरहागांव अंतर्गत ग्राम बरेला में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का मुंगेली पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमीन विवाद को लेकर रची गई साजिश में युवक का अपहरण कर बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई थी।मृतक राजकुमार धुरी ग्राम बरेला स्थित पंजाब नेशनल बैंक आया हुआ था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर अपहरण किया और अन्य स्थान पर ले जाकर गंभीर रूप से मारपीट की। बाद में घायल अवस्था में उसे घर के पास फेंक दिया गया, जहां से परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दियापुलिस जांच में सामने आया कि हत्या का कारण पुराना जमीन विवाद था। जमीन नहीं बेचने को लेकर मृतक के परिवार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और घटना से दो दिन पूर्व जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। गवाहों के बयान, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में संतोष कुमार साहू, पोमेश साहू, सोनू राम साहू, उत्तम साहू और समीर कोशले शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, मोटरसाइकिल एवं स्कूटी जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।




