
बिलासपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 57 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी मनिंदर सिंह निवासी शिकारपुर बुलंदशहर उ.प्र. और दिल्ली, को फर्जी सिम, वर्चुअल नंबर और फर्जी बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में पकड़ा गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर मनी लॉन्ड्रिंग व ड्रग पार्सल जैसे मामलों में फंसाने का डर दिखाकर पीड़ितों को डिजिटल अरेस्ट करता था और ठगी की रकम फर्जी खातों में ट्रांसफर कराता था। पूछताछ में आरोपी ने कमीशन के लालच में अपनी कंपनी के खाते का उपयोग कर ठगी की रकम आहरण करना स्वीकार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।




