39.9 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई सोन क्यारी क्षेत्र से 5 गौवंश मुक्त, दो गौ तस्कर गिरफ्तार

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी सोन क्यारी क्षेत्र से 5 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों किशोर मिंज और बुलकन तिर्की निवासी ग्राम सरईटोली थाना सन्ना, जिला जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति जंगल के रास्ते पैदल गौवंशों को झारखंड ले जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम कोयली बथान में दबिश दी, जहां दोनों आरोपी 05 गौवंशों के साथ पकड़े गए। पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।मामले में चौकी सोन क्यारी में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि गौ तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा और आरोपियों के फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles