
भिलाई में देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना रामनगर मुक्तिधाम स्कूल के पास की बताई जा रही है, जहां आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हथियार भी चलने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक पर चाकूनुमा हथियार से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को जांघ में गहरी चोट आई है, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुटों के लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को विवाद का कारण बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस घायल युवक के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।




