39.9 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

गाली-गलौज से मना करना पड़ा भारी सेमरिया हत्याकांड में 24 घंटे के भीतर 7 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग शामिल

भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया में चाकू से हमला कर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में 3 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई घटना के महज 24 घंटे के भीतर करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया।पुलिस के अनुसार 28-29 दिसंबर की दरम्यानी रात करीब 2.30 बजे जयंती कार्यक्रम देखकर लौट रहे युवक और उसके मित्रों ने गली में बैठकर गाली-गलौज कर रहे आरोपियों को मना किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने एक राय होकर हाथ-मुक्का और चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में परमेश्वर यदू गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर गिर पड़ा।घटना के बाद घायल परमेश्वर यदू को तत्काल शासकीय अस्पताल भाटापारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में थाना भाटापारा ग्रामीण में अपराध बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर 3 नाबालिग सहित कुल 7 आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने सामूहिक रूप से मारपीट और चाकू से हमला करना स्वीकार किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles