
लिंगियाडीह चौक पर सर्वदलीय लिंगियाडीह बचाओ विकास समिति द्वारा निगम की कार्रवाई के विरोध में शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन सांकेतिक धरना दिया जा रहा है। यह आंदोलन निगम द्वारा लगभग 150 मकानों को तोड़कर परिसर व गार्डन निर्माण की योजना के खिलाफ किया जा रहा है।धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि जनता के हक की लड़ाई में जरूरत पड़ी तो जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर गरीबों को बेघर किया जा रहा है, जो किसी भी तरह से जनहित में नहीं है।इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक और सांसद की उदासीनता की शिकायत की। प्रियंका शुक्ला ने जनता को भरोसा दिलाया कि यह संघर्ष अब सामूहिक संघर्ष है और आगे भी मजबूती से लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों से चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी, जिसकी जानकारी शीघ्र मीडिया को दी जाएगी।




