
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में साल की शुरुआत के साथ ही नए यातायात माह की शुरुआत की गई है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर से कांकेर विधायक आशाराम नेताम, पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा सहित अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने हेलमेट लगाकर बाइक रैली निकाली.इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनवरी माह में यातायात माह की शुरुआत की जाती है. यातायात के प्रति लोगो मे जागरूता लाने सहित सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह बाइक रैली का आयोजन किया गया है. आगामी समय मे यातायात के प्रति लोगों को जागरूक और प्रयास किये जायेंगे, साथ ही सभी प्रशासनिक अधिकारियों को हेलमेट लगाकर बाइक चलाने आदेशित किया गया है. नियमों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्यवाही की बात भी कही है।




