नए साल के जश्न में रायपुर के होटल में बवाल, कारोबारी आपस में भिड़े, शराब के नशे में निजी होटल में मारपीट, वीडियो वायरल

रायपुर में नए साल के जश्न के बीच उस वक्त हंगामा मच गया जब शहर के एक नामी होटल में कारोबारी आपस में भिड़ गए। मामला राजधानी रायपुर केएक निजी होटल का है, जहां 31 दिसंबर की रात आयोजित न्यू ईयर पार्टी के दौरान दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया।दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए और बेल्ट तक से हमला किया। होटल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाएं बीच-बचाव करती नजर आईं और किसी तरह झगड़े को शांत कराने की कोशिश की। हालांकि कुछ देर तक मारपीट चलती रही, जिससे होटल में मौजूद अन्य मेहमान भी दहशत में आ गए।घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर मारपीट और हंगामे के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल उन्हें सोशल मीडिया के जरिए वीडियो की जानकारी मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles