अब अस्पताल नहीं, स्वास्थ्य सेवा खुद पहुंचेगी बैगा गांवों तक,कलेक्टर ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

बिलासपुर 1 जनवरी 2026 प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान पीएम जनमन के तहत बिलासपुर जिले को स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदृढ़ करने के लिए तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट की सौगात मिली है। इन मोबाइल मेडिकल यूनिटों का शुभारंभ 31 दिसंबर 2025 को नए रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया था। इसका उद्देश्य दूरस्थ और दुर्गम आदिवासी क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर से इन मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि इन यूनिटों के माध्यम से ग्रामीणों को अब इलाज के लिए दूर अस्पतालों तक नहीं जाना पड़ेगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट विशेष रूप से जिले के दुर्गम एवं पिछड़े बैगा विशेष ग्रामों में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।

पीएम जनमन योजना के अंतर्गत जिले में कुल 54 ग्राम और बसाहटों का चिन्हांकन किया गया है, जिनमें कोटा विकासखंड के 45, तखतपुर के 4, मस्तूरी के 3 तथा बेलगहना के 2 बैगा ग्राम शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में यह यूनिट चरणबद्ध तरीके से सेवाएं देंगी। प्रत्येक मोबाइल मेडिकल यूनिट में डॉक्टर, नर्स, लैब टेक्नीशियन एवं स्थानीय वालंटियर की तैनाती की गई है। यूनिटों के माध्यम से 25 प्रकार की जांच सुविधाएं और 106 प्रकार की दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।इसके साथ ही ये यूनिट प्रत्येक माह लगभग 15 दिन गांवों में भ्रमण कर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेंगी जहां जांच इलाज और दवा वितरण किया जाएगा।इस योजना का मुख्य उद्देश्य संसाधनों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित दूरस्थ क्षेत्रों तक नियमित चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीबी, मलेरिया, कुपोषण, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर स्क्रीनिंग, एनीमिया सहित अन्य बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार संभव हो सकेगा,जिससे आदिवासी अंचलों में स्वास्थ्य स्तर में सुधार आएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles