
नववर्ष के प्रथम दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की।गर्भगृह में आरती कर उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, विधायक भावना बोहरा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




