31.2 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

हेलमेट-सीट बेल्ट से ही सुरक्षित सफर सड़क सुरक्षा माह में बाइक रैली से दिया गया जागरूकता का संदेश।

बिलासपुर। सड़क सुरक्षा माह 2026 के आयोजन के क्रम में शुक्रवार को बिलासपुर में हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का संदेश देना था। रैली की शुरुआत रिवर व्यू बिलासपुर से हुई, जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए पुनः रिवर व्यू में संपन्न हुई।

रैली रामसेतु, देवकीनंदन चौक, कोतवाली चौक, तेलीपारा रोड, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक,श्रीकांत वर्मा मार्ग, भारती नगर चौक, महाराणा प्रताप चौक और मंगला चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रैली के माध्यम से शहर के लगभग हर क्षेत्र में लोगों को हेलमेट पहनने सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।

अधिकारियों और प्रतिभागियों ने नारे और संदेशों के जरिए नागरिकों से सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी रैली में शामिल हुए।

अधिकारियों ने स्वयं हेलमेट पहनकर लोगों को उदाहरण प्रस्तुत किया और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल नियम नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाने की अपील की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles