31.2 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

जशपुर में 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह शुरू जागरूकता, सख्ती और रैली से सड़क हादसों में कमी का संकल्प

जिला जशपुर में 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का शुभारंभ किया गया है, जो 1 से 31 जनवरी तक चलेगा। कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता और विधायक रायमुनि भगत व नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नशे में वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की।कलेक्टर ने गोल्डन ऑवर और राहगीर योजना की जानकारी देते हुए दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने वालों को संरक्षण और सम्मान की बात कही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस थ्री-ई इंजीनियरिंग, एजुकेशन, इंफोर्समेंट मॉडल पर काम कर रही है।2025 में पुलिस की सख्ती और जागरूकता अभियानों से सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में करीब 9 प्रतिशत की कमी आई है। नशे में वाहन चलाने, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट जैसे मामलों में बड़ी संख्या में चालानी कार्रवाई की गई है।सड़क सुरक्षा माह के तहत हेलमेट जागरूकता रैली, स्कूल-कॉलेज कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और चौपाल आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर व एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ हेलमेट रैली निकाली गई, जिसमें नागरिकों से सुरक्षित और जिम्मेदार ड्राइविंग का संदेश दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles