
थाना कोनी क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोनी पुलिस द्वारा संभावित विवाद और मारपीट की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।पुलिस ने बीएनएसएस के तहत दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपियों हीरालाल डोगरे, निवासी घुटकु एवं मनोज पटेल, निवासी बड़ी कोनी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना तथा शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।




