कोनी गुड़ाखू फैक्ट्री के सामने अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, बिल्डर के अवैध निर्माण तोड़े गए, नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब

बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में गुड़ाखू फैक्ट्री के सामने खसरा नंबर 191 एवं 182 के भाग में की जा रही अवैध प्लाटिंग पर नगर निगम ने शनिवार को सख्त कार्रवाई की। स्वयंराज बिल्डर द्वारा बिना अनुमति और नियमों को ताक पर रखकर की जा रही प्लाटिंग की शिकायत मिलने के बाद निगम प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित भूमि पर किसी भी प्रकार की वैधानिक अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी, इसके बावजूद प्लाटिंग कर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान बिल्डर द्वारा बनाए गए अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया। साथ ही मौके पर चल रहे कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा नगर निगम द्वारा बिल्डर को नोटिस जारी कर अवैध प्लाटिंग और निर्माण को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं देने की स्थिति में आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles