नई दिल्ली स्टेशन पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा प्रणालियों की समीक्षा की

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्लीपर कोचों की सीटिंग-बर्थिंग व्यवस्था, आधुनिक इंटीरियर, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। मंत्री ने कवच सुरक्षा प्रणाली, स्वचालित दरवाजे, सीसीटीवी निगरानी, उन्नत अग्नि सुरक्षा तंत्र और बेहतर स्वच्छता वाले शौचालयों की सराहना करते हुए यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन गुवाहाटी–हावड़ा मार्ग पर संचालित होगी और लंबी दूरी की रात्रिकालीन यात्रा में नया मानक स्थापित करेगी। 16 कोचों वाली इस ट्रेन में लगभग 823 यात्रियों की क्षमता होगी और इसमें क्षेत्रीय व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी। 180 किमी प्रति घंटे की डिज़ाइन गति वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के ट्रायल और प्रमाणन पूरे हो चुके हैं, जिसे जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles