नरेश साहू आत्महत्या प्रकरण ने बिलासपुर में सामाजिक सौहार्द पर सवाल खड़े कर दिए हैं,मुस्लिम समाज ने मौन रैली के जरिए निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने लाने की पुरजोर मांग की है।

बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित नरेश साहू आत्महत्या प्रकरण को लेकर शहर में लगातार माहौल गर्म बना हुआ है। इस मामले में कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा प्रदर्शन करते हुए मुस्लिम समाज के युवक सोहेल खान पर नरेश को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए गए थे। सोमवार को इस पूरे मामले में एक नया मोड़ सामने आया जब बिलासपुर के मुस्लिम समाज के लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मौन रैली निकाली। यह रैली नेहरू चौक से शुरू होकर आईजी कार्यालय तक पहुंची जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से एकत्रित हुए। मौन रैली के दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि नरेश साहू आत्महत्या मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की। समाज के पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी भी समाज का कोई व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो वह उस व्यक्ति की व्यक्तिगत गलती होती है न कि पूरे समाज की। किसी एक व्यक्ति के कृत्य के आधार पर पूरे समाज को दोषी ठहराना गलत और निंदनीय है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हाल के दिनों में बिलासपुर में बार-बार एक विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है जिससे शहर में धर्म और जाति के आधार पर विभाजन और तनाव की स्थिति बन रही है।

इस तरह की घटनाओं पर समय रहते रोक लगाना आवश्यक है ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला से निष्पक्ष पारदर्शी और संवेदनशील जांच की मांग करते हुए कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले की सच्चाई सामने लाकर शहर में शांति और भाईचारा कायम रखा जाए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles