शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ व मारपीट, आरोपी गिरफ्तार फरसाबहार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया

थाना फरसाबहार क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीत खलखो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने घर में अकेला पाकर गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। जांच के दौरान आरोपी को घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया और पूछताछ में अपराध स्वीकार करने पर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles