36.8 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

बिलासपुर के समग्र विकास पर मुख्यमंत्री साय का फोकस अधोसंरचना कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बैठक में बढ़ते शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर शहर के विकास कार्यों की गहन समीक्षा की।उन्होंने सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज व्यवस्था, आवास योजनाओं, ट्रैफिक प्रबंधन सहित सभी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी अधोसंरचनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर को प्रदेश के दूसरे बड़े और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने के लिए विकास योजनाओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक के दौरान शहर में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों पर बिंदुवार मंथन किया गया। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक देरी न हो और कार्य समय पर पूरे किए जा सकें।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता से सीधे जुड़े विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और तय लक्ष्यों के अनुसार परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles