30.4 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

मोपका कुटीपारा के 220 केवी CSPTCL में भीषण आग, 50 मीटर तक एरिया सील 6 से ज्यादा दमकल वाहन तैनात, करोड़ों के नुकसान की आशंका

मोपका चौकी क्षेत्र अंतर्गत कुटीपारा इलाके में स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के 220 केवी विद्युत सब-स्टेशन में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई।आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आग की भयावहता को देखते हुए सब-स्टेशन के 50 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर तत्काल रोक लगा दी गई।आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही नजर आता रहा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया,जिसके बाद मौके पर 6 से अधिक दमकल वाहन पहुंच गए।

इसके साथ ही CSPTCL के अधिकारी,जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें भी घटनास्थल पर मौजूद रहीं और राहत एवं सुरक्षा कार्यों में जुट गईं।सब-स्टेशन में मौजूद हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन उपकरण और पावर ट्रांसफार्मरों के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।दमकलकर्मियों के साथ CSPTCL के तकनीकी कर्मचारी भी लगातार समन्वय बनाकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई, जिससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन आगजनी की इस घटना में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।CSPTCL के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और धुएं का गुबार भी कम होता स्पष्ट देखा जा सकता है।आग लगने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। पूरी तरह आग बुझने के बाद नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles