
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत यातायात पुलिस बिलासपुर ने शहर के तीन प्रमुख सेक्टर अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड, श्रीकांत वर्मा मार्ग और महाराणा प्रताप चौक से नेहरू चौक को ट्रेफिक वायलेशन फ्री जोन” बनाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज संजीव शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर यह कार्यवाही पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एक माह तक चलेगी।यातायात पुलिस, प्रशासन और नगर निगम के संयुक्त समन्वय से इन क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण, बैनर-फ्लेक्स, ठेले और सड़क बाधाओं को हटाया जा रहा है। अग्रसेन चौक से पुराना बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन केवल निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।




