
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए कोतवाली थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम गौद नाला के पास जुआ फड़ पर छापा मारकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 18,170 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई।पुलिस के अनुसार सभी आरोपी सार्वजनिक स्थान पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से जुआरियों को पकड़ा और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया। कार्रवाई में कोतवाली और साइबर सेल की टीम का विशेष योगदान रहा।




