
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर अंचल का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्रालय महानदी भवन में हमर छत्तीसगढ़ जन भ्रमण योजना के तहत राजधानी आए सुकमा जिले के पंचायत प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को हर गांव तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा कैंपों की स्थापना से विकास कार्यों को गति मिली है और बस्तर जल्द नक्सलमुक्त होगा।इसी दिन मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विश्व में भारत की सनातन संस्कृति का मान बढ़ाया। राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए चयनित 75 युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा राष्ट्रीय मंच पर राज्य की संस्कृति, रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करेंगे, जिससे प्रदेश का गौरव बढ़ेगा।




