
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सारागांव पुलिस ने 32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी राम यादव उर्फ बड़कू (24) निवासी कमरिद को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

वहीं थाना नवागढ़ पुलिस ने ग्राम कटौद में छापेमारी कर लावारिश हालत में 300 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। मौके पर अलग-अलग ट्रम में भरे महुआ लहान को नष्ट किया गया तथा शराब बनाने का बर्तन जप्त किया गया।

इसके अलावा कोटमीसोनार, बलौदा और नवागढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 32 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




