
सिम्स के नेत्र रोग विभाग ने चार मरीजों का जटिल कॉर्निया प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक कर चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। धान की कटाई के दौरान आंखों में चोट लगने से फंगल कॉर्नियल अल्सर से पीड़ित इन मरीजों की आंखों की रोशनी नेत्रदान से प्राप्त कॉर्निया की मदद से वापस लौटी।विभागाध्यक्ष डॉ. सुचिता सिंह और डॉ. प्रभा सोनवानी के नेतृत्व में किए गए इस ऑपरेशन के बाद मरीज स्वस्थ हैं। चिकित्सकों ने धान कटाई के दौरान आंखों की सुरक्षा रखने और चोट लगने पर तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करने की अपील की है, साथ ही नेत्रदान को समाज के लिए जीवनदायी बताया।




