38.7 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

चौकसे ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में चार दिवसीय टेक्नो टेक फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन, चार दिवस आयोजन में विज्ञान की कई ज्ञान आएंगे सामने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

लाल खदान स्थित चौकसे ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस में चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के टेक्नो फेस्ट एवं कल्चरल कार्यक्रम “टेक्नोटेक” का भव्य शुभारंभ किया गया है। संस्था के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से आए छात्र तकनीकी नवाचारों के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने किया। चौकसे ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस परिसर में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का टेक्नोटेक कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए सीख और नवाचार का बड़ा मंच साबित हो रहा है।

संस्था अपने 25 सफल वर्ष पूरे कर चुकी है और इस अवसर पर टेक्नोलॉजी व संस्कृति के संगम के रूप में इस महोत्सव का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम का शुभारंभ बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई उपस्थित रहे।

उद्घाटन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा एक आकर्षक कल्चरल परेड निकाली गई, जिसमें आगामी चार दिनों में होने वाले विभिन्न तकनीकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत की गई। टेक्नोटेक में विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे छात्र अपने-अपने नवाचार और तकनीकी प्रयोग साझा कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को नई तकनीकों और सुविधाओं से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है।मुख्य अतिथि अमर अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के अंदर नवाचार और देश के विकास में योगदान की भावना को मजबूत करते हैं।

वहीं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि शिक्षा का उपयोग केवल डिग्री तक सीमित न रहे, बल्कि हर क्षेत्र में उसका व्यावहारिक प्रयोग होना चाहिए, जिसकी पहल चौकसे ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस कर रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति अरुण दिवाकर नाथ वाजपेई ने भी संस्था को इस बेहतरीन आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दौर में जिस तरह से भारत तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है

उसमें युवाओं की बड़ी भूमिका होने वाली है कभी हम एक ट्रिलियन डॉलर को काफी समय में पर पाए थे लेकिन आज लगातार विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो रहे है। इस मौके पर चौक से ग्रुप का कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष जायसवाल ने भी विद्यार्थियों को इस बेहतर आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी उन्होंने संस्था के 25 सालों की उपलब्धि को भी साझा किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उद्घाटन समारोह को खास बना दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles