
कोतवाली थाना क्षेत्र के रिवर व्यू इलाके में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे अरपा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि घटना के समय क्षेत्र में विकास कार्य चल रहा था, जिससे सड़क की स्थिति असुरक्षित बनी हुई थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से गुजर रही थी, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार फिसलते हुए नदी में जा गिरी।

कार चालक पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं, जिन्हें हादसे में गंभीर चोटें आई हैं।सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल डॉक्टर को बाहर निकालकर सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार के साथ निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी को हादसे का कारण माना जा रहा है।




