सकरी सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत लापरवाह बाइक चालक पर गैर-इरादतन हत्या का केस

थाना सकरी क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत गैर-इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया है। तेज और लापरवाही से चल रही केटीएम बाइक की टक्कर से पैदल चल रही उर्मीला मनहर और उसकी नाबालिग बेटी मान्या की मौत हो गई।पुलिस ने आरोपी डेनिस मिंज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है। पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि लापरवाही से जान जाने की स्थिति में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles