36.8 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह, 250 बच्चों को मिला प्रोत्साहन, बिलासपुर में शैक्षिक सम्मेलन आयोजित, बेहतर शिक्षा के लिए छात्रों को किया गया सम्मानित

छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के द्वारा गुरुवार को बिलासपुर स्थित प्रार्थना सभा भवन में अल्पसंख्यक छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत एक दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार करना रहा।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय और आशा की स्कूलों से चयनित लगभग ढाई सौ छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

आयोग के सदस्यों और अतिथियों ने बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर यह भी बताया गया कि अल्पसंख्यक आयोग पिछले दो वर्षों से लगातार इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है, जिससे छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी है।समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और वे पढ़ाई को लेकर अधिक गंभीर होते हैं।

वहीं विद्यार्थियों ने भी सम्मान पाकर खुशी जताई और आगे कड़ी मेहनत करने का संकल्प लिया।आयोजनकर्ताओं का कहना था कि प्रतिभा सम्मान जैसे कार्यक्रम न केवल बच्चों को शैक्षणिक उन्नति के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा ग्रहण करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी प्रभावी भूमिका निभाते हैं। आयोग ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles