36.8 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

धान खरीदी में अव्यवस्था से नाराज़ किसानों का सब्र टूटा,किसान और काग्रेस का कलेक्टर कार्यालय मे अनोखा प्रदर्शन

बिलासपुर। जिले के खरीदी केंद्रों में धान खरीदी को लेकर किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था होने के बावजूद कई केंद्रों में समय पर खरीदी नहीं हो पा रही है। हालात यह हैं कि किसान सुबह से शाम तक समितियों के परिसरों में बैठे रहते हैं लेकिन खरीदी की लिमिट पूरी होने का हवाला देकर उन्हें वापस लौटा दिया जाता है।धान खरीदी की इस समस्या को लेकर आज बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस के पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए। किसानों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए धान से भरे बोरे कंधे पर लादकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और जल्द समाधान की मांग की गई।प्रदर्शन के दौरान पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर किसान धान खरीदी को लेकर परेशान हैं वहीं दूसरी ओर प्रशासन उनके लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। विजय केशरवानी ने कहा कि जब धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है तो ऐसे में खरीदी केंद्रों की लिमिट बढ़ाई जानी चाहिए ताकि धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने मांग की कि समय सीमा के भीतर सभी किसानों का धान खरीदा जाए।कांग्रेस नेताओं और किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा से पहले धान खरीदी पूरी नहीं हुई तो वे धान लेकर विधायक निवास का घेराव करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles