प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का मशरूका जप्त निट्राजेपम तस्करी का खुलासा, कार और नकदी समेत 3 लाख का मशरूका जप्त

अभनपुर क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गोबरानवापारा पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत तर्री शमशान घाट के पास की गई, जहां आरोपियों द्वारा नशीली टेबलेट की अवैध बिक्री की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी।पुलिस जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 710 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट निट्राजेपम जप्त की गई। इसके साथ ही नशीली दवाओं की बिक्री से प्राप्त नकद रकम और इस अवैध गतिविधि में प्रयुक्त मारूति स्विफ्ट डिजायर कार को भी पुलिस ने जप्त किया है। जप्त किए गए मशरूका की कुल अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में नशीली टेबलेट की अवैध सप्लाई कर रहे थे। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर की गई इस कार्रवाई से नशे के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन का खुलासा होने की संभावना है।इस मामले में थाना गोबरानवापारा में नारकोटिक एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles