
साइबर सेल और पुलिस चौकी बया की संयुक्त टीम ने ग्राम बार में घेराबंदी कर स्कूटी से अवैध गांजा की तस्करी और बिक्री कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7.938 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख 96 हजार 900 रुपये बताई गई है।पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर जुपिटर स्कूटी और एक मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।




