29.1 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

अचानकमार टाइगर रिज़र्व में वन्यजीव सुरक्षा पर विधायक धर्मजीत सिंह सख्त बिना अनुमति हथियार लेकर घूमने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने अचानकमार टाइगर रिज़र्व क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भले ही फिलहाल शिकार की कोई घटना सामने नहीं आई हो, लेकिन जंगलों में बिना अनुमति हथियार लेकर घूम रहे असामाजिक तत्वों पर तत्काल सख्ती जरूरी है। इसी को लेकर उन्होंने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं।वीओ: विधायक धर्मजीत सिंह ने PCCF वाइल्डलाइफ अरुण कुमार पांडेय, CCF अभिषेक सिंह, एटीआर के फील्ड डायरेक्टर यू.आर. गणेश और बिलासपुर CCF मनोज पांडेय को निर्देश दिए कि अचानकमार टाइगर रिज़र्व की पिछली सीमा से लगे खुडिया, वरापानी, मजुरहा, जमनाही और जकड़ बांधा क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि जंगल में बिना अनुमति हथियार लेकर अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।विधायक ने बिलासपुर CCF को निर्देशित किया कि इन संवेदनशील इलाकों में स्थानीय स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएँ और नियमित पेट्रोलिंग कराई जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन्यजीवों की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस पूरे मामले में PCCF वाइल्डलाइफ अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि अचानकमार टाइगर रिज़र्व से जुड़े पुराने वीडियो और उस पर हुई कार्रवाई को लेकर विभाग ने पूरी गंभीरता से कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी मामले में आरोपी सामने नहीं आता है, तो उसकी अनुपस्थिति में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है और पंचनामा तैयार कर वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जाती है। PCCF अरुण कुमार पांडेय ने सोशल मीडिया पर लगाए गए मिलीभगत के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत की कोई गुंजाइश नहीं है। हालांकि, लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि लापरवाही बरतने पर गेटमैन को बर्खास्त किया गया है, दो डिप्टी रेंजर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है और रेंजर को नोटिस जारी किया गया है। आने वाले समय में संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग और तेज कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles