29.1 C
Bilāspur
Tuesday, March 31, 2026
spot_img

पर्यटन को नई उड़ान देने की तैयारी, रतनपुर बनेगा कॉरिडोर पर्यटन की बढ़ेगी संभावना एयरपोर्ट बनने से मिलेगी सुविधा

शनिवार को बिलासपुर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने राज्य में पर्यटन को लेकर बनाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन और धार्मिक स्थलों को बेहतर तरीके से विकसित करने के लिए सरकार सुनियोजित रणनीति पर काम कर रही है। वर्तमान में रायपुर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और इसके बाद बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में पर्यटन विकास को लेकर नई दिशा में काम शुरू किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जिस तरह से सिरपुर, भोरमदेव और बस्तर क्षेत्र में पर्यटन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं, उसी तर्ज पर आने वाले समय में बिलासपुर के रतनपुर को भी एक पर्यटन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा।

इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।पर्यटन मंत्री ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार से निश्चित रूप से इस क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इसके साथ ही भविष्य में अंबिकापुर एयरपोर्ट के विस्तार की योजना भी है, जिससे सरगुजा अंचल में पर्यटन की संभावनाएं और मजबूत होंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पर्यटन को लेकर पूरी तरह सजग है और लगातार इस दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल हो सके।इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने कांग्रेस द्वारा मनरेगा को लेकर किए जा रहे विरोध पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से काम कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles