
बिलासपुर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। थाना कोनी पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम रमतला में दबिश देकर 33 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी संजय सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 2649 रुपये की शराब बरामद की गई। वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।वहीं थाना रतनपुर पुलिस ने नए वर्ष में शराब कोचियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम जाली में एक महिला कोचिये के घर से 225 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 45 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की है। इसके साथ ही पास से भरे और खाली डिब्बों को नष्ट किया गया। आरोपी महिला को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार कड़ी निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।




