
ग्राम पासिद में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में चौकी करहीबाजार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। प्रार्थी किशन लाल पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। शिकायत के अनुसार मंदिर के पास खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।जांच के दौरान पुलिस ने ग्रामवासियों से पूछताछ के आधार पर संदेही सोन सिंह उर्फ मोनू ध्रुव को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।




