राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत ग्राम बिटकुली में जागरूकता कार्यक्रम यातायात नियमों के पालन की अपील, हेलमेट वाला गांव बनाने का संकल्प

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा ग्राम बिटकुली में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनने, दुपहिया वाहन में तीन सवारी न चलने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही ग्राम बिटकुली को “हेलमेट वाला गांव” बनाने की अपील भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई और ‘राहवीर योजना’ के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों की तत्काल मदद करने की जानकारी दी गई। ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों और सरपंच प्रतिनिधि ने भी लोगों से नियमों के पालन और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता का आह्वान किया। पुलिस ने सुरक्षित और सुगम परिवहन के लिए आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन ही दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे प्रभावी उपाय है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles