पीएम सूर्य घर योजना में देरी पर सख़्त रुख लापरवाह सोलर वेंडरों पर होगी ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर आर.ए. पाठक ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट किया कि योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तिफरा स्थित कल्याण भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने सोलर एजेंसियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर पंजीकृत उपभोक्ताओं के घरों में तय समय-सीमा के भीतर सोलर पैनल स्थापित कर योजना का लाभ सुनिश्चित करें।

श्री पाठक ने कहा कि बैंक लोन स्वीकृत होने के बावजूद रूफटॉप सोलर लगाने में देरी करने वाले वेंडरों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं की राशि 10 जनवरी तक प्राप्त हो चुकी है, उनके सोलर पैनल अनिवार्य रूप से 20 जनवरी तक लगाए जाएं, अन्यथा पंजीयन रद्द कर जमा राशि जब्त की जाएगी। बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा और जीपीएम जिलों के अधिकारी एवं सोलर एजेंसियों के संचालक उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles