आग़ाज़ इंडिया फाउंडेशन के मेम्बर बने मसीहा सूझबूझ और साहस से टला एलआईसी ऑफिस के पास भीषण अग्निकांड

बिलासपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एलआईसी कार्यालय के पास अचानक भड़की भीषण आग को समय रहते काबू में कर लिया गया, जिसका श्रेय आग़ाज़ इंडिया फाउंडेशन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता शाहरुख अली और रोमी भास्कर को जाता है। अपनी मंजिल की ओर जा रहे दोनों युवाओं ने आग की लपटें देखकर बिना देर किए इंसानियत का फर्ज निभाया और हालात की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सक्रियता दिखाई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने पहले बाल्टियों की मदद से आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया और साथ ही डायल 112 व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। समय पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे एलआईसी कार्यालय और आसपास की इमारतों को भारी नुकसान से बचा लिया गया। शाहरुख और रोमी के साहसिक कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है, वहीं प्रशासन और नागरिकों ने उनकी तत्परता को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles