
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने रायपुर से बालोद जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग-930 पर देवरानी-जेठानी नाले पर निर्माणाधीन 105 मीटर लंबे उच्च स्तरीय पुल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य और सामग्री की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

श्री साव ने पुल का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने, निर्माण स्थल पर संकेतक बोर्ड लगाने तथा आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए और कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार नागरिकों को समय पर बेहतर और टिकाऊ आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।




