मकर संक्रांति पर बिलासपुर में पतंगों से सजा आसमान रंग-बिरंगी पतंगों के बीच दिखा संस्कृति और सौहार्द का उत्सव

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बिलासपुर शहर में उत्साह और उमंग का अद्भुत नजारा देखने को मिला। खुले आसमान के नीचे सैकड़ों लोगों ने एक साथ पतंग उड़ाकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं। रंग-बिरंगी पतंगों से सजा आसमान शहर के लिए किसी उत्सव से कम नहीं दिखा।पतंगबाजों ने चक्री के सहारे पेंच लड़ाए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।

युवाओं और बच्चों ने पतंगों के साथ सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाया, वहीं पूरे आयोजन में उल्लास और ऊर्जा साफ झलकती रही।इस अवसर पर सनातन हिंदू धर्मावलंबियों ने एक-दूसरे को तिल-गुड़ के लड्डू खिलाकर मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ दीं और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।

आयोजन में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू , पूर्व मंत्री बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल एवं पुलिस,प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

सनातन धर्म मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को प्रख्यात कथाकार पंडित विजय कौशल के सानिध्य से धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व मिला। उत्तरायण होते सूर्य के साक्षी बने लोगों ने भारतीय संस्कृति, परंपरा और एकता के इस जीवंत उत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles