
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में थाना तारबाहर, सिविल लाइन, सरकंडा व चकरभाठा क्षेत्र में स्थित विभिन्न वेयरहाउसों पर पुलिस द्वारा संयुक्त निरीक्षण व रेड कार्रवाई की गई। जांच के दौरान Amazon, Flipkart, Meesho, Blinkit सहित अन्य ऑनलाइन व रिटेल कंपनियों से जुड़े गोदामों का सत्यापन किया गया।

निरीक्षण में कुछ वेयरहाउसों से चाकू बरामद कर जप्त किए गए, जिनकी वैधानिक जांच की जा रही है। पुलिस ने वेयरहाउस प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऑनलाइन माध्यम से धारदार व प्रतिबंधित हथियारों की खरीद-फरोख्त पूर्णतः वर्जित है। भविष्य में किसी भी अवैध गतिविधि पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




